Youtube Channel Kaise Banaye। यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये in hindi।


  Youtube Channel Kaise Banaye
 यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये in hindi

  नमस्कार दोस्तों,

                        आप सभी का स्वागत है। आज कल हम सब के पास मोबाइल होता ही है। और हमारा ज्यादा समय मोबाइल मे टाइमपास करने में जाता है। और हम ज्यादातर मोबाइल पर यू-ट्यूब ही देखते है। यू-ट्यूब पर हम जो व्हिडिओ देखते है, वो हमारे जैसे ही लोग डालते है। हम यू-ट्यूब पर दूसरो के व्हिडिओ देखते है, तो क्यों न हम भी हमारे व्हिडिओ यू-ट्यूब पर डाले। और घर बैठे पैसे कमाये, और वो भी बहुत आसानी से। इसके लिए हमे पहले यू-ट्यूब चॅनेल बनाना होगा। तो चलिए हम देखते है की, Youtube Channel Kaise Banaye यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये  in hindi


Youtube Channel Kaise Banaye।      यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये in hindi।

Youtube Channel Kaise Banaye।   
यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये in hindi।   

 

·       apna youtube channel kaise banaye
 

          हम यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाते है, वो शुरूआत से जानेंगे। जैसे की हम सब

 जानते है, की यूट्यूब दुनिया का सबसे बडा व्हिडिओ प्लेटफार्म है। अगर आपको यूट्यूब

 के बारे में कोई जानकारी नहीं भी है, तो हम इस आर्टिकल मे विस्तार से जानेंगे। यू-

ट्यूब चैनल कैसे बनाते हैं?,  यूट्यूब से पैसे कैसे कमाते हैं?, और  यूट्यूब पर वीडियो

अपलोड कैसे करते हैं?  यह सब हम इस आर्टिकल मे बहुत ही आसान तरिके से

सीखेंगे।  यूट्यूब पर चैनल नाना बहुत ही आसान है इसके लिए आपको अलग से

कोई अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास गूगल का अकाउंट है, तो

आप अपने जीमेल आईडी से अपना गूगल अकाउंट यूट्यूब पर साइन करके यूट्यूब

चैनल बना सकते हैं। अगर आप चाहे तो यूट्यूब चैनल के लिए नया जीमेल आईडी

निकाल सकते है।

 

·       mobile se youtube channel kaise banaye
 

          यूट्यूब चैनल बनाने के लिए हमारे पास एक अच्छा मोबाइल होना जरूरी है। जो कि टचस्क्रीन या कैमरेवाला फोन होना चाहिए, क्योंकि वीडियो रेकॉर्ड करने के लिए आपके पास कैमरा होना बहुत जरूरी है। और उसके साथ एक माइक होना जरूरी है। अगर आपके पास माइक नहीं है, तो आप मोबाइल के माइक्रोफोन का उपयोग कर सकते है। अगर आपको अपना चेहरा दिखाना नही है, या आवाज नही देनी है, तो ऐसे चॅनेल भी हम बना सकते है।   

यूट्यूब चैनल का टॉपिक चुनना।

          सबसे पहले हमे यह तय करना होगा की हमे किस टॉपिक पर व्हिडिओ बनाना है। अगर आपको सक्सेसफुल यूट्यूबर बनना हैं, तो अच्छे टॉपिक का चुनाव करना बहुत जरूरी है। अगर आपने सही टॉपिक का चुनाव नहीं किया तो आपको एक सक्सेसफुल यूट्यूबर बनने मे दिक्कत आ सकती है। अगर आपको टॉपिक सिलेक्ट करने मे समस्या आ रही है, तो हमने आपके मदद के लिए कुछ टॉपिक दिए गए है। चाहे तो आप इनमे से एक टॉपिक पर चॅनेल बना सकते है।

यूट्यूब चैनल के लिए व्हिडिओ टॉपिक -

Topics -

·        YouTube tips (tutorial)

·        Cooking

·        Educational

·        Sports

·        Travel And Events

·        Technology

·        Food

·        Vlog

·        Pets And Animals

·        Gaming

·        Comedy

·        Care and vehicles

·        Entrtenment

·        Films and animation

·        Music

·        Experiment

·        Review

          यूट्यूब चॅनल के लिए व्हिडिओ बनाने है, तो इनमें से कोई भी एक कैटेगरी सिलेक्ट कर सकते है। यूट्यूब पर अगर आप अच्छे व्हिडिओ डालते हो, तो जल्द ही सक्सेसफुल यूट्यूबर बन सकते है।

 

·       youtube channel kaise banaye step by step

 

·         Mobile  / Computer / Laptop

·         Email ID

·         Internet

                       

                        यूट्यूब चैनल बनाने के लिए Mobile  / Computer / Laptop,  Email ID,  Internet connection यह तीन चीजे आपके पास होनी ही चाहिए। अगर ये चीजे नहीं होगी, तो आप यूट्यूब चैनल नहीं बना पाओगे। अगर यह तीन चीजे आपके पास है, तो आप यूट्यूब चैनल आसानी से शुरू कर सकते है।

          यूट्यूब चैनल बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में ईमेल एड्रेस को लॉगिन करना होगा। और यूट्यूब को ओपन करना होगा। अगर आपका यूट्यूब अपडेट नहीं है, तो प्ले स्टोर से यूट्यूब को अपडेट करे। अपडेट करने के बाद यूट्यूब को ओपन करे, और उसके बाद ऊपर राइट साइड में टॉप बार में प्रोफाइल का Logo दिखाई देगा। प्रोफाइल वाले Logo पर क्लिक करे। क्लिक करने के बाद वहां पर Your Channel  ऐसा ऑप्शन दिखाई देगा। New Channel ऑप्शन पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद वहां पर Create Channel का ऑप्शन दिखेगा। Create बटन पर क्लिक करें, उसके बाद आपने जो चॅनल का नाम सोचा होगा वो दे दीजीए।

          उसके बाद हैंडल लीजिए, हैंडल लेने के बाद आपका चैनल क्रिएट हो जाएगा। चैनल क्रिएट करने के बाद उस चैनल की कैटेगरी सिलेक्ट किजीए। यह कैटेगरी आपको अपने व्हिडिओ के अनुसार रखनी होगी। बाकी की जो महत्त्वपूर्ण सेटिंग्स होती है, वो आपको करनी होगी। और इस चॅनल पर आपको रोज या हफ्ते मे तीन से चार व्हिडिओ डालनी होगी। अगर आप चाहे तो रोजाना दो से तीन व्हिडिओ भी डाल सकते है। यूट्यूब चैनल मोंनीटाइज करवाने से पहले एक क्राइटेरिया है, वो क्राइटेरिया आपको पूरा करना होगा।

Youtube Channel Kaise Banaye  यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये in hindi

 

प्रोफेशनल यूट्यूब चैनल कैसे बनाये -

          यूट्यूब चैनल क्रिएट करने के बाद आपको अपने चॅनेल को प्रोफेशनल बनाने के लिए कूछ महत्त्वपूर्ण सेटिंग्स हपती है, वो करनी होगी। अब हम आपको आपके चॅनेल को प्रोफेशनल बनाने के लिए कूछ सेटिंग्स और कूछ टिप्स बताएंगे।

 

1. क्रिएट यूट्यूब चॅनेल लोगो -

         सबसे पहले आपको अपने चॅनेल का लोगों बनाना होगा। जो आपके चैनल को प्रोफेशनल बनाएगा। यह लोगों बनाने के लिए आपको बहुत सी वेबसाइट्स और ऐप्स मिलेंगे। जिसका इस्तेमाल करके आप एक अच्छा लोगो बना सकते हो।

2. यूट्यूब चॅनेल आर्ट -

             लोगो  तैयार करने के बाद आपको अपने चैनल के लिए आर्ट डिजाइन तैयार करनी होगी। क्योंकि सबसे पहले जब कोई आपके यूट्यूब चैनल पर आता है तो उसकी नजर पहले चैनल आर्ट डिजाइन पर ही जाएगी। चैनल आर्ट 2560px X 1440px  के साइज का बनाना होगा, इसके लिए आप Computer में Paint का इस्तेमाल कर सकते है।

3. यूट्यूब चॅनेल इंट्रो -

          यूट्यूब चैनल के लिए चैनल का इंट्रो देना बहुत जरूरी होता है। चैनल का इंट्रो अपने चैनल को प्रोफेशनल लुक देता है। प्रोफेशनल चैनल बनाने के लिए और भी कूछ बहुत जरूरी चीजे है, उनमे अपने चॅनल का नाम और लोगो आता है। इसलिए आपके चॅनल का नाम अच्छा और कॅची होना जरूरी है। जिससे आपके चॅनल का नाम और लोगो आपके व्हीवर्स को याद रहे।

4. यूट्यूब चॅनेल About Page -

          चैनल बनाने के बाद आपको अपने चैनल का About Page लिखना होगा जो की वो बहुत जरूरी होता है। इसमे आपको अपने चॅनल की इन्फोर्मेशन देनी होगी। आपका चॅनल किस टॉपिक से रिलेटेड है, वो बताना होगा। उसमे आपका ईमेल एड्रेस भी मेंशन कर सकते हैं।

5. सोशल मीडिया लिंक्स -

         आप अपने चैनल पर अपने सोशल मीडिया लिंक्स जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर जैसे की लिंक दे सकते है। जिससे आपके सबस्क्रायबर्स  और व्हीवर्स आपको फॉलो कर सके। और अगर आपकी कोई भी वेबसाइट है, तो आप उसका भी लिंक दे सकते है। जिससे आपकी वेबसाइट पर यूट्यूब से ट्रैफिक आ सके।


6. यूट्यूब प्लेलिस्ट -

          अगर आप आपके  चॅनेल पर अलग-अलग टॉपिक पर वीडियो बनाते हैं, तो आपको प्लेलिस्ट का यूज़ जरूर करना होगा। ताकि, आपके सबस्क्रायबर्स  और व्हीवर्स को आपके चैनल पर उनकी पसंद के टॉपिक के रिलेटेड सारी वीडियो आसानी से मिल जाए।

·        youtube channel kaise banaye or paise kaise kamaye

 यूट्यूब चैनल मोंनीटाइज कैसे करे :

          यूट्यूब चैनल मोंनीटाइज करवाने से पहले एक क्राइटेरिया होता है, वो क्राइटेरिया आपको पूरा करना होगा। यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए यूट्यूब चैनल मोनेटाइज करवाना बहुत जरूरी होता है। यूट्यूब चैनल मोंनीटाइज करवाने के लिए आपको 4000  घंटे का वॉचटाइम और 1000  सब्सक्राइबर पूरे करने होंगे। अब यूट्यूब ने मोंनीटाइजेशन के बारे मे एक नया अपडेट लाया है, उसके अनुसार आप यूट्यूब को हाफ मोनेटाइज भी कर सकते है। उसके लिए आपको 500 सब्सक्राइबर्स और 3000 घंटे का वॉचटाइम पुरा करना होगा। चैनल मोंनीटाइज होने के बाद जब आपके 100 डॉलर पुरे होंगे तो ही आपको पैसे मिलेंगे।

 

Youtube Channel Kaise Banaye।      यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये in hindi।
Youtube Channel Kaise Banaye।      

यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये in hindi।   

                        1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 घंटे का वॉचटाइम पूरा करने के लिए आपको रोजाना वीडियो अपलोड करनी होगी। वीडियो अच्छी क्वालिटी की होनी बहुत जरूरी है, क्योंकि आजकल बहुत से लोग अपना यूट्यूब चॅनल शुरू कर रहे है। इसलिए कंपटीशन बहुत ज्यादा हो गई है। और कंपटीशन बहुत ज्यादा होने के कारण अपने वीडियो में हर व्यक्ति को 5 से 6 मिनट रोककर रखना बहुत मुश्किल होता है। तभी आप अपना वॉचटाइम पूरा कर सकते है। अगर आप रेग्यूलर वीडियो अपलोड करते हो तो जल्द ही आपका वॉचटाइम पूरा होगा।

यूट्यूब चैनल के नियम और शर्ते -

                        यूट्यूब  पर अपना चैनल बनाना मतलब दूसरो के सर्विस का इस्तेमाल करना। जब आप दूसरो की सर्विस, सुविधाओ का इस्तेमाल करते है, तो वहाँ के कुछ नियम और शर्तो को आपको मानना होता है। तभी आप उस सुविधा का लाभ उठा सकते है। इसलिए अगर आप यूट्यूब चॅनल से पैसे कमाना चाहते हो, तो आपको यूट्यूब के सारे नियम अच्छे से पढ़ने होंगे। ताकि आपको आगे जाकर कुछ परेशानी ना आये। यूट्यूब के गाइडलाइन हर रोज बदलते रहते है, इस कारण आपको हमेंशा अपडेट रहना होगा। क्योकि, जो यूट्यूबर्स यूट्यूब के नियमों का पालन नही करते यूट्यूब उनका चैनल डिलिट कर देता है। या फिर गूगल अ‍ॅडसन्स बैंन कर देता है । तो चलिए देखते है, यूट्यूब के कुछ महत्वपूर्ण नियम -

नियम - 1

          आप अपने यूट्यूब चॅनल  पर किसी दुसरे की व्हिडिओ अपलोड नही कर सकते है। क्योंकी, आप दुसरों की व्हिडिओ कॉपी करके अपलोड करते हो, तो आपके चॅनल पर कॉपीराईट क्लेम, या स्ट्राईक आ सकता है।

नियम - 2

          आपको अपने चैनल पर धर्म, जाति को ठेस पहुंचाती हो ऐसी कोई भी व्हिडिओ अपलोड नही करनी है। जिससे यूट्यूब के नियमों का उल्लंघन करती हो।

नियम - 3

           आप अपने यूट्यूब चॅनल पर ऐसी कोई भी गलत व्हिडिओ अपलोड नही कर सकते है, जिसमें हैकिंग, सेक्स जैसी गलत चीजे सिखाई जाती है।

नियम - 4

                        आप व्हिडिओ में कोई भी ऐसे प्रोडक्ट का प्रमोशन नही कर सकते है, जिससे लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या हो। जैसे, जानलेवा प्रोडक्ट, नशीले प्रोडक्ट आदि।

नियम - 5

            इन नियमों के अलावा और भी कई यूट्यूब  के नियम है। जो हर रोज बदलते है। जिसकी जानकारी आपको  यूट्यूब गाइडलाइन्स मे मिल जायेगी। जिसको हमेंशा पढ़ते रहना है।

निष्कर्ष -

     तो दोस्तों, मने इस आर्टिकल मे आपको Youtube Channel Kaise Banaye

यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये  in hindiये बताया है। उम्मीद करते है, कि आपको यूट्यूब चॅनल कैसे बनाते है यह समझ मे आ गया होगा। और यूट्यूब चॅनल से  बहुत ही आसानी से पैसे कैसे कमाना है, ये भी समझ आ गया होगा। अगर ये मेरा आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो कमेंट जरूर करना।

 

          धन्यवाद!!!


           





कोई टिप्पणी नहीं

Youtube Channel Kaise Banaye। यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये in hindi।

   Youtube Channel Kaise Banaye ।   यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये in hindi ।     नमस्कार दोस्तों ,                         आप सभी का स्वा...

Blogger द्वारा संचालित.