प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस से महिना हजारों कमाएं। Print on Demand Business se Mahina Hajaro kamae.

 

  प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस से महिना हजारों कमाएं।

                        Print on Demand

    आज के समय मे सब लोगों को नौकरी मिलना मुश्किल है। और सब लोगों को बिजनेस करना भी संभव नही है।  क्योंकी सब लोगों के पास बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे और जगह नही होती। लेकीन आज के समय मे सबके पास मोबाइल, कम्प्युटर और लॅपटॉप तो होता ही है। और इंटरनेट भी होता है। तो इसिके जरिए हम घर बैठे लाखो रूपए कमा सकते है। आज के इस जमाने मे ऐसे बहुत से ऑनलाइन बिजनेस है, जो हमे घर बैठकर लाखो रुपए कमा कर दे सकते है। तो आज हम ऐसे ही एक ऑनलाइन बिजनेस के बारे मे जानेंगे जिसका नाम है प्रिंट ऑन डिमांड। ऐसे बहुत से लोग है, जो  प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस से महिना हजारों कमाते है। तो चलिए देखते है, कि प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस कया है? और प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस कैसे स्टार्ट करे?

 

     

प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस से महिना हजारों कमाएं।
            प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस से महिना हजारों कमाएं।

    प्रिंट ऑन डिमांड यह एक ऑनलाइन बिजनेस है। अभी इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस के बारे में पूरी जानकरी देखेंगे। जैसे की, प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस क्या है? प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस कैसे शूरू करें? प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस को शूरू करने में कितना खर्चा आएगा? प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस से महिना हजारों कैसे कमाए? आदि इन सभी बातो की जानकारी देंगे।

प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस क्या है?

     यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमें आपको अपनी क्रिएटिविटी दर्शानी होगी। इसके जरिए आप अच्छी इनकम भी प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल, मार्केट में अलग-अलग तरह की प्रिंट की हुई चीजों की मांग होती है, तो आप इन चीजों को डिजाइन कर सकते है। मार्केट में हर महीने नए डिजाइन की जरूरत होती है। अगर आप अपनी क्रिएटिविटी से टी-शर्ट, मग, पिलो ऐसे बहुत सी चीजो को डिझाईन करके बेच सकते है। यह बिझनेस प्रिंटिंग प्रेस बिझनेस का ही एक पार्ट है। 

     हमारे देश में बहुत सारे त्योहार मनाए जाते है। तो उस त्योहारों में बहुत से मंडल होते है, जो कि वे एक जैसे टी-शर्ट्स पहनते है। और तो और सामान्य लोग भी त्योहारों में उस त्योहार के अनुसार कपडे पहनते है। जैसे कि, दहीहंडी, गणेशोत्सव, नवरात्र आदि त्योहारों मे एक जैसे कपडे पहनते है, अगर आप ट्रेंड के अनुसार टी-शर्ट्स डिझाईन करते है, तो आप इस बिझनेस में जल्द ही सफल होंगे।

          तो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे की, कैसे आप ऑनलाइन टी-शर्ट डिझाईन करके पैसे कमा सकते हैं 

     यह बिझनेस शुरू करने के लिए हम आपको कुछ ऐसे वेबसाइट्स के बारे में बताएंगे, जहां आपको सिर्फ टी-शर्ट डिझाईन करना है, और उसे प्रमोट करना हैं। और वो कंपनी उस डिझाईन वाले टी-शर्ट को प्रिंट करके कस्टमर को डिलिव्हर करेंगी।

      प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस को करने के लिए कुछ फेमस वेबसाइट के नाम आगे है।

  • Printful
  • Printify
  • Teespring
  • Society6
  • Teelaunch
  • Redbubble
  • Zazzle
  • Lulu Press

 आपको इस पर काम करने के लिए एक डेस्कटॉप या लॅपटॉप की जरूरत होगीक्योंकि आपकों मोबाइल से अच्छी टी-शर्ट डिझाईन करना मुश्किल होगा। हालांकि, आप मोबाइल में डिझाईनिंग के अलावा सब कुछ कर सकते हैं।

     इन वेबसाइट्स में आपको टी-शर्ट डिझाईन करने के लिए दो जरूरी ऑप्शन  मिलेंगे। जो आगे है।

 

1. Add text आप टेक्स्ट का इस्तेमाल करके टी-शर्ट पर कुछ भी लिख सकते है, जो आपके ग्राहक को पसंद आए। जैसे की, कोई स्लोगन, Quotes आदि।

 

2. Upload your Art - इसका इस्तेमाल करके आप टी-शर्ट पर किसी भी प्रकार की डिझाईन कर सकते है। या फिर कोई फोटो लगा सकते है। टी-शर्ट के लिए डिझाईन तैयार करने के लिए आप Canva App का उपयोग कर सकते है।

 

इसके अलावा आपको इसमें अलग-अलग प्रकार के टी-शर्ट जैसे किV-neck वाली टीशर्ट, full sleeve वाली टीशर्ट, महिलाओं के लिए टी-शर्ट आदि डिझाईन करने के लिए मिलेंगे। और इसमें आप टी-शर्ट के अलग-अलग रंगों का चुनाव भी कर सकते है। आपको टी-शर्ट पर कुछ लिखकर या फोटो लगाकर डिजाइन तैयार करना है। औऱ उसके बाद आपको sell this पर क्लिक करके उसे सेल करना होगा।


     इसके बाद आपको अपने टी-शर्ट को नाम देकर उसके बारे में कुछ शब्द लिखने होंगे। और साथ ही कुछ tags लगाने होंगे, ताकि आपकी टी-शर्ट लोगों की नजर में आ जाए। एक बात का ध्यान जरूर रखे, कि tags अपने टी-शर्ट के डिजाइन के अनुसार ही लगाए। उसके बाद आपको अपने टी-शर्ट का price डालना होगा, जो टी-शर्ट के base price से ज्यादा होनी चाहिए। Base price वह किमत होती है, जो कि कंपनी द्वारा टी-शर्ट डिझाईन करने में उपयोग की जाती हैं। साथ ही आप एक ही डिझाईन वाली टी-शर्ट को अलग अलग कलर में पब्लिश कर सकते हैं।

     अब आपको तैयार किए हूए प्रॉडक्ट को प्रमोट करना होगा, इसके लिए आपको अपने product के पेज पर जाना होगा, और उसकी link copy करनी होगी। उसके बाद आपको उसे अपने सोशल मीडिया अकाऊंटस पर share करनी होगी। आप इसे फ्री में WhatsApp, Facebook, Instagram, Pinterest जैसे, सोशल मीडिया अकाऊंटस पर शेयर कर सकते हैं। अगर आप चाहे, तो पैसे खर्च करके Facebook पर Ads भी चला सकते है। लेकिन अगर आपको facebook ads की कोई जानकारी नहीं है, तो पैसे खर्च ना करे। अगर आप चाहे तो यु-ट्यूब पर अपने टी-शर्ट की व्हिडिओ भी डाल सकते है। और इस तरह अपने प्रॉडक्ट को प्रमोट कर सकते। इस तरह प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस से महिना हजारों कमाएं।

निष्कर्ष -
     तो इस पोस्ट में हमने देखा की, कैसे आप टी-शर्ट डिझाईन करके और उसे बेचके पैसे कमा सकते है। अगर आपको घर बैठ पैसे कमाने है, तो आप यह बिझनेस शुरू कर सकते है। और आसानी से हजारों कमा सकते है।

  धन्यवाद!!!

कोई टिप्पणी नहीं

Youtube Channel Kaise Banaye। यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये in hindi।

   Youtube Channel Kaise Banaye ।   यू-ट्यूब चॅनेल कैसे बनाये in hindi ।     नमस्कार दोस्तों ,                         आप सभी का स्वा...

Blogger द्वारा संचालित.